Live Cricket Score, SA vs NZ: साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड, लाइव क्रिकेट स्कोर: केन विलियमसन शतक के करीब, साउथ अफ्रीका को विकेट की तलाश – Jansatta


ICC Champions Trophy 2025 Live Cricket Score, South Africa (SA) vs New Zealand (NZ) 2nd Semi-Final Cricket Score Today Match LIVE: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का दूसरा सेमीफाइनल लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने बताया कि न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है। साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव है। टेम्बा बावुमा ठीक हो गए हैं और अब वह प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।
SA vs NZ Champions Trophy Semi Final LIVE Streaming: Watch Here
आज का मैच जीतने वाली टीम रविवार (9 मार्च) को भारत से फाइनल खेलेगी। भारत ने मंगलवार (4 मार्च) को ऑस्ट्रेलिया को पहले सेमीफाइनल में हराया और फाइनल में जगह बनाई। मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद कहा, अपने देश की कप्तानी करना मेरे लिए सम्मान की बात है। हमारे लिए अच्छा क्रिकेट खेलना ही सबसे बड़ी बात है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रुर्के।
साउथ अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रेयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 2 विकेट पर 234 रन बना लिए हैं। डेरिल मिचेल 13 और केन विलियमसन 89 रन बनाकर क्रीज पर। 21 गेंद पर 22 रन की साझेदारी। साउथ अफ्रीका के लिए अच्छी खबर यह है कि वियान मुल्डर मैदान पर आ गए हैं। वह गेंदबाजी कर रहे हैं।
रचिन रविंद्र आउट हो गए हैं। उन्होंने 108 रन बनाए। कगिसो रबाडा को विकेट मिला। केन विलियमसन 80 रन बनाकर क्रीज पर। डेरिल मिचेल बगैर खाता खोले क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 33.3 ओवर में 2 विकेट पर 212 रन।
रचिन रविंद्र ने शतक जड़ा। वह 95 गेंद पर 105 रन बनाकर क्रीज पर। केन विलियमसन 62 रन बनाकर क्रीज पर। न्यूजीलैंड का स्कोर 31.4 ओवर में 1 विकेट पर 193 रन। 145 रन की साझेदारी। वियान मुल्डर चोटिल हो गए हैं। साउथ अफ्रीका के लिए बुरी खबर है।
केन विलियमसन ने अर्धशतक जड़ दिया है। वह 55 रन बनाकर क्रीज पर हैं। रचिन रविंद्र 90 रन बनाकर क्रीज पर। एडेन मार्कराम के ओवर में 10 रन बने।
न्यूजीलैंड ने 26 ओवर में 1 विकेट पर 147 रन बनाए। केन विलियमसन 40 और रचिन रविंद्र 83 रन बनाकर क्रीज पर। 109 गेंद पर 99 रन की साझेदारी।
न्यूजीलैंड ने 21 ओवर में 1 विकेट पर 117 रन बनाए। केन विलियमसन 28 और रचिन रविंद्र 65 रन बनाकर क्रीज पर। 79 गेंद पर 69 रन की साझेदारी।
रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ दिया है। उन्होंने 48 गेंद पर 7 चौके की मदद से 51 रन बनाए। केन विलियमसन 26 रन बनाकर क्रीज पर। 58 गेंद पर 52 रन की साझेदारी। न्यूजीलैंड का स्कोर 17.3 ओवर में 1 विकेट पर 100 रन।
न्यूजीलैंड ने 15 ओवर में 1 विकेट पर 87 रन बनाए। केन विलियमसन 23 और रचिन रविंद्र 41 रन बनाकर क्रीज पर। 43 गेंद पर 39 रन की साझेदारी। वियान मुल्डर और कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे हैं।
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर में 1 विकेट पर 56 रन बना लिए हैं। केन विलियमसन 5 और रचिन रविंद्र 29 रन बनाकर क्रीज पर। 13 गेंद पर 8 रन की साझेदारी। लुंगी एनगिडी और कगिसो रबाडा गेंदबाजी कर रहे हैं।
लुंगी एनगिडी ने साउथ अफ्रीका को पहली सफलता दिलाई हैं। उन्होंने 23 गेंद पर 21 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर 7.5 ओवर में 1 विकेट पर 48 रन। केन विलियमसन नए बल्लेबाज हैं। रचिन रविंद्र 26 रन बनाकर क्रीज पर।
रचिन रविंद्र ने मार्को यानसेन को 3 चौके लगाए। विल यंग 18 और रचिन रविंद्र 25 रन बनाकर क्रीज पर। 42 गेंद पर 44 रन की साझेदारी। लुंगी एनगिडी ने 3 ओवर में 14 रन दिए। मार्को यानसेन ने 4 ओवर में 30 रन दिए।
न्यूजीलैंड ने 5 ओवर बगैर विकेट के 29 रन बना लिए हैं। रचिन रविंद्र 11 और विल यंग 17 रन बनाकर क्रीज पर। 30 गेंद पर 29 रन की साझेदारी। लुंगी एनगिडी और मार्को यानसेन गेंदबाजी कर रहे हैं।
लुंगी एनगिडी दूसरा ओवर लेकर आए। उनकी चौथी गेंद पर विल यंग ने चौका जड़ा। रचिन रविंद्र ने अगले ओवर में मार्को यानसेन की आखिरी गेंद पर चौका लगाया। तीन ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 16 रन है।
न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। न्यूजीलैंड की ओर से विल यंग और रचिन रविंद्र ने पारी की शुरुआत की। साउथ अफ्रीका के लिए मार्को यानसेन पहला ओवर लेकर आए। उनकी पहली गेंद पर विल यंग ने एक रन लेकर अपना और टीम का खाता खोला। पांचवीं गेंद वाइड रही। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना विकेट खोए 2 रन है।
न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन: विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जैमीसन, विलियम ओ’रुर्के।
दक्षिण अफ्रीका की प्लेइंग इलेवन: रेयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी।
टॉस के बाद टेम्बा बावुमा ने कहा, हम बहुत चिंतित नहीं हैं। हमारे गेंदबाजों को अच्छी गेंदबाजी करनी चाहिए और फिर हमारे बल्लेबाजों को अपना काम करना चाहिए। आखिरी एकादश में एक बदलाव है और वह मैं खुद हूं। मैं बहुत बेहतर महसूस कर रहा हूं। हमने सेमीफाइनल और फाइनल से बहुत कुछ सीखा है। हमें महत्वपूर्ण क्षणों में जीत हासिल करनी होगी। हम बहुत मेहनत कर रहे हैं, बहुत आत्मविश्वास है। भले ही यह सेमीफाइनल हो लेकिन हमारे लिए यह एक और मुकाबला है।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। उन्होंने बताया कि उनकी प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं है।
दक्षिण अफ्रीका के लिए अच्छी खबर यह है कि एडेन मार्करम छोटी सी चोट से उबर चुके हैं। उन्होंने फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है। टेम्बा बावुमा और टोनी डीजोरजी भी बीमारी से उबर चुके हैं। हालांकि, अभी शायद वह प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं बना पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका को जिस चीज से सावधान रहने की जरूरत है, वह है चोकिंग की आशंका। वह भारत के खिलाफ 2024 टी20 विश्व कप के फाइनल में आगे बढ़ रहे थे, लेकिन जब सबसे ज्यादा जरूरत थी, तब बिखर गए।
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के दूसरे सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच के लिए थोड़ी देर में टॉस होने वाला है। उसी समय साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान करेंगी। ड्रीम 11 बनाने वाले यूजर्स यहां क्लिक कर सुझाई गई ड्रीम 11 से अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन बना सकते हैं।
दक्षिण अफ्रीका ने अब तक शानदार प्रदर्शन किया है। अफगानिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार प्रदर्शन किया। रेयान रिकेल्टन के शतक और मध्यक्रम के दमदार प्रदर्शन की बदौलत उन्होंने 300 से ज्यादा रन बनाए और उनके गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को 208 रन पर ढेर कर दिया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनका अगला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। प्रोटियाज ने अपने अंतिम ग्रुप गेम में इंग्लैंड की खराब फॉर्म से जूझ रही टीम का सामना किया और शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन के साथ उन्हें हरा दिया, जिससे वे ग्रुप बी में शीर्ष पर पहुंच गए।
कागजों पर दोनों टीमें एक जैसी ही हैं। दोनों टीमों के पास दमदार बल्लेबाजी लाइनअप और तेज गेंदबाजी आक्रमण है। दोनों टीमों के बीच एकमात्र अंतर स्पिन विभाग में है। कीवी टीम में मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल हैं जो अच्छी गेंदबाजी करते हैं। पिच से टर्न मिलने पर रचिन रविंद्र और ग्लेन फिलिप्स जैसे पार्ट-टाइम स्पिन गेंदबाजों का विकल्प उनके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। केशव महाराज दक्षिण अफ्रीका के लिए एकमात्र फ्रंटलाइन स्पिनर हैं।
एक्यूवेदर ऐप के अनुसार, लाहौर में मौसम साफ रहेगा। धूप खिली रहेगी। यहां अफगानिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच लीग चरण का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था। पूरे दिन तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
केन विलियमसन ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ लगातार दो वनडे शतक लगाए हैं। हालांकि, दोनों शतक छह साल के अंतराल में आए हैं। उन्होंने जून 2019 में बर्मिंघम में नाबाद 106 रन बनाए। इसके बाद चैंपियंस ट्रॉफी 2025 से पहले त्रिकोणीय सीरीज में लाहौर में ही नाबाद 133 रन बनाए। विलियमसन का साउथ अफ्रीका के खिलाफ औसत 57.35 है, जो जिम्बाब्वे के अलावा किसी भी विपक्षी टीम के खिलाफ उनका सर्वश्रेष्ठ है।
न्यूजीलैंड ने 2011 और 2015 के वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले दोनों नॉकआउट मैच जीते हैं। दोनों टीमों ने यह आईसीसी ट्रॉफी जीती है। साउथ अफ्रीका ने 1998 में और न्यूजीलैंड ने 2000 में यह खिताब जीता था, जब चैंपियंस ट्रॉफी को ICC नॉकआउट कहा जाता था।

विल यंग, ​​डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, मैट हेनरी, विल ओ’रुरके।
टेम्बा बावुमा (कप्तान), रयान रिकेलटन, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, वियान मुल्डर, मार्को यानसेन, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी
टेम्बा बावुमा और टोनी डी जोरजी दोनों ही बीमारी से उबर चुके हैं। इसके कारण वे इंग्लैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेल पाए थे और उनके चयन के लिए उपलब्ध रहने की उम्मीद है, लेकिन डी जोरजी की जगह एडेन मार्करम को मौका दिया जा सकता है, जिन्होंने मंगलवार को अपना फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है।
विल यंग, ​​रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), मैट हेनरी, काइल जेमिसन, विलियम ओ’रोर्के, जैकब डफी, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, नाथन स्मिथ।
रयान रिकेल्टन, टेम्बा बावुमा (कप्तान), रासी वैन डेर डुसेन, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), डेविड मिलर, मार्को यानसेन, जॉर्ज लिंडे, वियान मुल्डर, केशव महाराज, कैगिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, एडेन मार्करम, ट्रिस्टन स्टब्स, कॉर्बिन बॉश, तबरेज शम्सी, टोनी डी जोरजी।

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code