Gainers and Losers: हरे निशान में बंद हुआ बाजार, 10 अक्टूबर को इन शेयरों में दिखा भरपूर एक्शन – मनी कंट्रोल

Gainers and Losers:फिन निफ्टी एक्सपायरी पर बाजार में शॉर्ट कवरिंग देखने को मिला और अंत में सेंसेक्स- निफ्टी शानदार बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं मिडकैप, स्मॉलकैप शेयरों में खरीदारी रही जबकि निफ्टी बैंक इंडेक्स 1% से ज्यादा की तेजी पर बंद हुआ। BSE के सभी सेक्टर इंडेक्स बढ़त पर बंद हुआ। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स रिकॉर्ड ऊंचाई पर बंद हुआ। ऑटो, बैंकिंग, एनर्जी शेयरों में खरीदारी रही। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 566.97 अंक यानी 0.87 फीसदी की बढ़त के साथ 66,079.36 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 177.50 अंक यानी 0.91 फीसदी की बढ़त के साथ 19689.85 के स्तर पर बंद हुआ ।

आज इन शेयरों में दिखा सबसे ज्यादा एक्शन
Prakash Industries | CMP Rs 162.5 | आज यह स्टॉक 11 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। निवेशक मुकुल अग्रवाल और डॉली खन्ना ने कंपनी में 1 फीसदी से अधिक हिस्सेदारी खरीदी। इस खबर का असर आज इस स्टॉक पर दिखा।
JSW Steel | CMP Rs 772.95 | आज यह स्टॉक 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। सालाना आधार पर कंसो क्रूड स्टील प्रोडक्शन 13% बढ़ा है जबकि कंसो क्रूड स्टील प्रोडक्शन 13% बढ़कर 64.1 लाख टन रहा है। वहीं घरेलू स्टील प्रोडक्शन 12% बढ़कर 62.7 Lk TN पर रहा है।
India Bulls Housing Finance | CMP Rs 176.3 | आज यह स्टॉक 2 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ।कंपनी ने मार्च 2024 तक मैच्योर होने वाले बॉन्ड को बायबैक करने का प्रस्ताव दिया है।
Purvankara | CMP Rs 136.8 | आज यह स्टॉक 10 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी ने 1600 करोड़ रुपये का बिक्री मूल्य हासिल किया है, जो कि Q2FY23 में 791 करोड़ रुपये से 102 फीसदी अधिक है। बिक्री भी H1FY24 में 109 फीसदी बढ़कर 2725 करोड़ रुपये हो गई, जबकि H1FY23 में यह 1304 करोड़ रुपये थी। रियल एस्टेट बिजनेस से कस्टमर कलेक्शन Q2FY24 में बढ़कर 879 करोड़ रुपये हो गया, जबकि Q2FY23 में यह 518 करोड़ रुपये था। यानी इसमें सालाना 70 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
GM Breweries | CMP Rs 719.05 | आज यह स्टॉक 9 फीसदी की गिरावट लेकर बंद हुआ। कारोबारी साल 2022-23 की जुलाई-सितंबर तिमाही के मुकाबले कारोबारी साल 2023-24 की सितंबर तिमाही में मुनाफा गिरा है।कंपनी का मुनाफा 22.7 करोड़ रुपये से घटकर 22.3 करोड़ रुपये पर आ गया है। कंपनी की आय 142 करोड़ रुपये से बढ़कर 152 करोड़ रुपये हो गई है। EBITDA 31 करोड़ रुपये से घटकर 30 करोड़ रुपये पर आ गया है। EBITDA मार्जिन 21.7% से घटकर 19.6% पर आ गए है।

Paytm | CMP Rs 946.55 | आज यह स्टॉक 4 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। ब्रोकरेज फर्म मोतीलाल ओसवाल और यस सिक्योरिटीज ने स्टॉक का टारगेट प्राइस बढ़ा दिया है। साथ ही एक और दूसरे ब्रोकरेज फर्म बर्नस्टीन ने सितंबर तिमाही की मजबूत आय की उम्मीद में Paytm को अपने पोर्टफोलियो में जगह दी है। जिसका असर आज इस स्टॉक पर दिखा है।

Adani Ports | CMP Rs 818 | आज यह स्टॉक 3 फीसदी की बढ़त लेकर बंद हुआ। Motilal Oswal ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि तेज विस्तार और डायवर्सिफाईड पोर्टफोलियो की वजह से इस स्टॉक में आगे बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। घरेलू ब्रोकरेज फर्म ने Adani Ports पर 1,010 रुपए प्रति शेयर के भाव का टारगेट दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत के पश्चिमी क्षेत्र में कंपनी की अच्छी मौजूदगी है। Adani Ports अब पूर्वी क्षेत्रों में अपनी पहुंच बनाने पर जोर दे रही है। यही कारण है कि कंपनी ने कृष्णापट्टनम, गंगावरम और विजिनजम पोर्ट का अधिग्रहण किया है।

Escorts Kubota | CMP Rs 3,411.45 | आज यह स्टॉक 6 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 52 वीक हाई छुता नजर आया। दरअसल, ब्रोकरेज फर्म डीएएम कैपिटल ने स्टॉक पर बुलिश नजरिया रखते हुए स्टॉक पर खरीद की राय दी है। डीएएम कैपिटल ने स्टॉक का टारगेट प्राइस 5,100 रुपये तय किया है जो कि इसके मौजूदा स्तर से
62 फीसदी की तेजी दिखाता है।

Ajmera Realty | CMP Rs 417.5 | आज यह स्टॉक 11 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ 52 वीक हाई छुता नजर आया। सालाना आधार पर सेल्स वैल्यू 52% बढ़कर 252 करोड़ रहा है। Q2 में कलेक्शन 8% बढ़कर 111 करोड़ रहा है। कारपेट एरिया सोल्ड 51% बढ़कर `1.20 Lk sq ft रहा है।
Tags: #share market
First Published: Oct 10, 2023 5:24 PM
हिंदी में शेयर बाजारस्टॉक मार्केट न्यूज़,  बिजनेस न्यूज़,  पर्सनल फाइनेंस और अन्य देश से जुड़ी खबरें सबसे पहले मनीकंट्रोल हिंदी पर पढ़ें. डेली मार्केट अपडेट के लिए Moneycontrol App  डाउनलोड करें।

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code