Bollywood News Updates: प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की भाई की शादी की अनसीन फोटोज-वीडियोज, ‘सनम तेरी कसम’ ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ – Jansatta


Today’s Trending Bollywood News Updates: हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन स्टारर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया गया है, जिसके बाद मूवी ने फर्स्ट डे कलेक्शन में अच्छा खासा बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 5. 14 करोड़ की कमाई की है। प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर भाई सिद्धार्थ की शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर की है। सिद्धार्थ अपनी नई-नवेली दुल्हनिया नीलम उपाध्याय के साथ नजर आ रहे हैं और इसमें दोनों का लुक देखते ही बन रहा है।
विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसकी रिलीज में महज 6 दिन का वक्त बचा है। इसे 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इस मूवी के जरिए वो पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसी बीच फिल्म का नया ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसमें एक्टर को छावा के लुक में देखा जा सकता है। इसके साथ ही भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है।
सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अब जाने का वक्त आ गया है’। उनकी इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों लिखा है। हालांकि, कुछ फैंस उनकी इस पोस्ट को उनके काम से जोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ ने उनसे ऐसी बातें ना कहने का अनुरोध किया है। इसके साथ ही बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार गौरव भाटिया और वासपी महमूद खान को जमानत दी है। कोर्ट दोनों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से जमानत दे दी गई है।
वहीं, सोनू सूद ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट की खबरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरे पक्ष के मामले में गवाह के रूप में बुलाया गया था, जिससे उनका कोई संबंध नहीं है। उनके वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को बयान देंगे।
हर्षवर्धन राणे और मावरा हुसैन स्टारर फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को सिनेमाघरों में रि-रिलीज किया गया है, जिसके बाद मूवी ने फर्स्ट डे कलेक्शन में अच्छा खासा बिजनेस किया है। फिल्म ने पहले दिन 5. 14 करोड़ की कमाई की है।

https://www.instagram.com/p/DFz381xN7MU/?igsh=MXY5eXhicHYwcWdycw%3D%3D

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर भाई सिद्धार्थ की शादी की फोटोज और वीडियोज शेयर की है। सिद्धार्थ अपनी नई-नवेली दुल्हनिया नीलम उपाध्याय के साथ नजर आ रहे हैं और इसमें दोनों का लुक देखते ही बन रहा है।

https://www.instagram.com/p/DFz29wzN1sz/?img_index=15&igsh=MXJsaG44M24yN2JwcA%3D%3D

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ ने बीते दिन नीलम उपाध्याय के साथ शादी के बंधन में बंधे। इस खास मौके पर एक्ट्रेस सेंटर ऑफ अट्रेक्शन रहीं। उन्होंने अपने ट्रेडिशनल लुक में सारी लाइमलाइट ही चुरा ली। वो 70 करोड़ की जूलरी पहन भाई की शादी के लिए तैयार हुई थीं। पढ़िए पूरी खबर।
वेब सीरीज ‘महारानी’ फेम शोहम शाह की अपकमिंग फिल्म की काफी चर्चा हो रही है। इसका टीजर वीडियो जारी किया गया है, जिसमें एक्टर की पहली झलक देखने के लिए मिल रही है। उनका टीजर 50 मिलियन व्यूज क्रॉस कर चुका है। फिल्म को 28 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

https://www.instagram.com/p/DFzXf34IMu8/

सलमान खान भतीजे अरहान खान को सपोर्ट करने के लिए उनके शो ‘दम बिरयानी’ में शिरकत करने वाले हैं। अरहान, मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे हैं। वो ‘दम बिरयानी’ चैट शो से करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इस शो में पहले अरबाज खान और सोहेल खान नजर आ चुके हैं।
राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा के साथ कुछ फोटोज सामने आई हैं, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो उनके साथ महाकुंभ की यात्रा पर निकले हैं। फोटोज में दोनों को महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाते हुए देखा जा सकता है। उनकी तस्वीरें भी सामने आई हैं।

https://www.instagram.com/p/DFzVVE3tmDt/?img_index=2&igsh=cDl4Nnl5bzJvYjB4

साउथ एक्टर नागार्जुन ने पीएम मोदी से मुलाकात की है। इस दौरान उनके साथ बेटे नागा चैतन्य, बहू शोभिता धूलिपाला और वाइफ अमला अक्किनेनी भी मौजूद थीं। एक्टर ने संसद की यात्रा के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। परिवार ने दिवंगत ए नागेश्वर राव पर एक किताब पीएम मोदी को उपहार में दी।

https://twitter.com/iamnagarjuna/status/1887865749399863800

विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ का नया ट्रेलर जारी किया गया है। इसमें विक्की का दमदार छावा वाला लुक और अंदाज देखने के लिए मिल रहा है। उनका एक्शन अवतार देखने के बाद फैंस एक बार फिर से फिल्म की रिलीज को लेकर एक्साइटेड हो गए हैं। मूवी 14 फरवरी, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

https://www.instagram.com/p/DFzdBrypB9A/

बॉलीवुड एक्ट्रेस जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की है। इसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो साड़ी में बेहद ही खूबसूरत लग रही हैं। इन तस्वीरों को शेयर करने के साथ ही एक्ट्रेस ने इसे परम सुंदरी बताया है।

https://www.instagram.com/p/DFzRznby130/?img_index=4&igsh=aDY3djVtN3E1Z2Ew

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे ने पोस्ट शेयर की है। उन्होंने महाकुंभ में पवित्र डुबकी लगाई है। सोशल मीडिया पर सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस के हाथों में दादा और दादी की फोटो भी नजर आ रही है।

https://www.instagram.com/p/DFzLJdiS2D7/?img_index=3&igsh=cmFsdGEzenJ3Nnc0

विक्की कौशल इन दिनों फिल्म ‘छावा’ को लेकर चर्चा में हैं। इसकी रिलीज में महज 6 दिन का वक्त बचा है। इसे 14 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा और इस मूवी के जरिए वो पहली बार रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाले हैं। इसी बीच फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया गया है, जिसमें एक्टर को छावा के लुक में देखा जा सकता है।

https://www.instagram.com/p/DFzPdPFpNw0/?igsh=MXBpdWk1NGZ4MWdxbw%3D%3D

सिंगर लकी अली (Lucky Ali) अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। उन्होंने एक फिल्म फेस्टिवल में चौथी बार शादी की इच्छा जाहिर की है, जिसने सभी को हैरान कर दिया है। यहां पढ़िए पूरी खबर।

हिमेश रेशमिया स्टारर फिल्म ‘बैडएस रविकुमार’ और जुनैद खान की फिल्म ‘लवयापा’ के बीच क्लैश देखने के लिए मिला। ऐसे में इन फिल्मों की पहले दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। यहां पढ़िए पूरी खबर।
कृति सेनन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस धोनी की करीबी कबीर बहिया के साथ अपने रिश्ते को लेकर सुर्खियो में रहती हैं। ऐसे में रिलेशनशिप की चर्चा के बीच एक्ट्रेस को कबीर के साथ स्पॉट किया गया। दोनों मुंह चुपाते नजर आए। उनका एक वीडियो भी सामने आया है।

https://www.instagram.com/p/DFy9YLdp_y4/

बॉलीवुड की सदाबहार एक्ट्रेस रेखा जिस भी इवेंट या पार्टी में जाती हैं तो लाइमलाइट ही चुरा लेती हैं। ऐसे में अब प्रियंका चोपड़ा के भाई सिद्धार्थ की शादी में एक्ट्रेस ने एक बार फिर से सारी लाइमलाइट चुरा ली है। रेखा का साड़ी वाला अवतार कमाल का लगा।

https://www.instagram.com/reel/DFxxaBtIRTf/?igsh=M2V5ZjR2Nm1xNjA%3D

प्रियंका चोपड़ा के भाई-भाई सिद्धार्थ और नीलम उपाध्याय बीते दिन ही शादी के बंधन में बंधे हैं। ऐसे में शादी के कुछ देर बाद ही दोनों को साथ में पहली बार देखा गया। कपल साथ में बेहद ही खूबसूरत लग रहा था। उनका वीडियो भी सामने आया है। देसी गर्ल की भाभी के लुक से नजरें भी हटा पाना काफी मुश्किल हो रहा था।

https://www.instagram.com/reel/DFy631io9P7/?igsh=MXRwMWowYnMwNmZ5cQ%3D%3D

सोनू सूद ने धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तारी वारंट की खबरों पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि उन्हें तीसरे पक्ष के मामले में गवाह के रूप में बुलाया गया था, जिससे उनका कोई संबंध नहीं है। उनके वकीलों ने जवाब दिया है और 10 फरवरी 2025 को बयान देंगे।
बॉम्बे हाईकोर्ट ने सलमान खान की हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार गौरव भाटिया और वासपी महमूद खान को जमानत दी है। कोर्ट दोनों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिले हैं, जिसकी वजह से जमानत दे दी गई है।
सदी के महानायक कहे जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) अपनी एक पोस्ट को लेकर चर्चा में है, जिसमें उन्होंने लिखा, ‘अब जाने का वक्त आ गया है’। उनकी इस क्रिप्टिक पोस्ट को देखने के बाद फैंस चिंता में आ गए हैं कि आखिर एक्टर ने ऐसा क्यों लिखा है। हालांकि, कुछ फैंस उनकी इस पोस्ट को उनके काम से जोड़ रहे हैं। वहीं, कुछ ने उनसे ऐसी बातें ना कहने का अनुरोध किया है।

https://twitter.com/SrBachchan/status/1887880204368150561

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code