By: ABP Live | Updated at : 12 Aug 2023 10:33 AM (IST)
बांग्लादेश क्रिकेट टीम
Bangladesh Asia Cup 2023: बांग्लादेश ने एशिया कप 2023 के लिए टीम घोषित कर दी है. टीम ने युवा खिलाड़ियों को भी मौका दिया. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने शाकिब अल हसन को कप्तान बनाया है. टीम में तंजिद तमीम और शमीम पटवारी को पहली बार मौका मिला है. लिटन दास और नजमुल हुसैन शंटो भी टीम का हिस्सा हैं. आईसीसी ने वेबसाइट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है.
बांग्लादेश ने एशिया कप के लिए काफी संतुलित टीम का चयन किया है. टीम में अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा खिलाड़ियों को भी मौका मिला है. मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन, मुस्तफिजुर रहमान और हसन महमूद को टीम में शामिल किया गया है. नोहम्मद नई और अफीफ हुसैन को भी मौका मिला है.
मेहदी हसन की बांग्लादेश टीम में लंबे वक्त के बाद वापसी हुई है. उन्होंने टीम के लिए आखिरी वनडे मैच मार्च 2021 में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था. वे अभी तक सिर्फ 3 वनडे मैच ही खेल सके हैं. उन्होंने इसमें 2 विकेट लिए है. हसन ने आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच सितंबर 2022 में खेला था. वे इस फॉर्मेट के 38 मैचों में 30 विकेट ले चुके हैं.
बता दें कि एशिया कप 2023 का पहला मैच पाकिस्तान और नेपाल के बीच 30 अगस्त को खेला जाएगा. वहीं बांग्लादेश का पहला मुकाबला श्रीलंका से है. यह मैच 31 अगस्त को पल्लेकल में आयोजित होगा. इस बार टूर्नामेंट का आयोजन हाईब्रीड मॉडल के तहत हो रहा है. लिहाजा कुछ मैच पाकिस्तान में और बाकी श्रीलंका में खेले जाएंगे. भारत का पहला मैच पाकिस्तान है. यह 2 सितंबर को आयोजित होगा.
बांग्लादेश क्रिकेट टीम : शाकिब अल हसन (कप्तान), लिट्टन दास, तंजिद तमीम, नजमुल हुसैन शंटो, तौहीद हृदोय, मुश्फिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, हसन महमूद, महेदी हसन, नसुम अहमद, शमीम हुसैन, अफीफ हुसैन , शोरफुल इस्लाम, एबादोत हुसैन, मोहम्मद नईम
यह भी पढ़ें : KL Rahul Asia Cup 2023: टीम इंडिया में शामिल होने के लिए राहुल को पास करना होगा टेस्ट, पढ़ें कब लिया जाएगा फैसला
World Cup 2023: ‘नसीम शाह का न होना सिर्फ एक बहाना है…’, पूर्व भारतीय ओपनर ने पाकिस्तान को लगाई लताड़
PAK vs AFG: अफगानिस्तान से हार के बाद वसीम अकरम ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को लगाई लताड़, कहा- इनका मुंह देखकर…
PAK vs AFG: पाकिस्तान को हराने के बाद बस में जमकर नाचे राशिद समेत कई अफगान खिलाड़ी, सामने आया वीडियो
SA vs BAN: ऐसी हो सकती है दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश की प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
World Cup 2023: पाकिस्तान को हराकर क्या अफगानिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंच सकती है?
Israel-Hamas War: कहां तक फैला है फलस्तीन का इलाका, किस-किस हिस्से पर कब्जा और किन के हाथों में है कंट्रोल, जानें पूरा इतिहास और मौजूदा स्थिति
Anupamaa Spoiler: सबूत इकट्ठा करने में नाकामयाब होगी अनुपमा और देविका, समर को नहीं मिल पाएगा इंसाफ !
MP Election 2023: दिग्विजय सिंह बोले- ‘MP में सपा के साथ गठबंधन चाहते थे कमलनाथ’, अखिलेश को लेकर दिए बयान पर जताया एतराज
Ravan Dahan Muhurat 2023 LIVE: आज मनाई जा रही है विजयादशमी, जानें रावण दहन का शुभ मुहूर्त और शस्त्र पूजा का क्यों है जरुरी
Leo Worldwide BO Collection Day 5: विजय की फिल्म ‘लियो’ ने दुनियाभर में उड़ाया गर्दा, महज 5 दिनों में 400 करोड़ का आंकड़ा कर लिया पार, जानें-कलेक्शन
