Asia Cup 2023: 'चहल और अश्विन को एशिया कप टीम में शामिल…', कई पूर्व क्रिकेटरों ने की मांग – ABP न्यूज़

By: ABP Live | Updated at : 22 Aug 2023 03:21 PM (IST)

अश्विन और चहल
Asia Cup 2023: पूर्व क्रिकेटर मदनलाल और करसन घावरी का मानना है कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को विश्व कप से पहले एशिया कप के लिए भारतीय टीम में शामिल होना चाहिए था. भारत ने एशिया कप के लिए 17 खिलाड़ियों का चयन किया है, जिसमें कुलदीप यादव को मुख्य स्पिनर के रूप में चुना है. स्पिन विभाग में उनका साथ देने के लिए ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा और अक्षर पटेल को टीम में लिया गया है. 
मदनलाल ने पीटीआई से कहा, “ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज कुलदीप यादव को अच्छी तरह से खेलते हैं. युजवेंद्र चहल को मौका मिलना चाहिए था. वह मैच विजेता गेंदबाज है. अश्विन ऐसा गेंदबाज है जिसने 500-600 विकेट लिए हैं. वह जानता है कि विकेट कैसे लेने होते हैं. हमने उसे विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी नहीं खिलाया, ऐसा क्यों किया गया यह टीम प्रबंधन बेहतर जानता होगा.”
घावरी ने विश्व कप की टीम में अश्विन को रखने की वकालत की और कहा कि भारतीय परिस्थितियों में वह बेहद महत्वपूर्ण साबित हो सकते हैं. उन्होंने कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 712 विकेट लेने के बाद अब अश्विन को क्या साबित करना है. सीनियर खिलाड़ी होने के बावजूद उसके साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया गया. 
घावरी ने आगे कहा, “अश्विन बेहतरीन गेंदबाज है और उसे एशिया कप की टीम में चुना जाना चाहिए था. वह भारतीय पिचों पर वनडे विश्व कप में महत्वपूर्ण गेंदबाज साबित होगा.”

मदनलाल ने चोट से वापसी करने वाले केएल राहुल और श्रेयस अय्यर जैसे खिलाड़ियों की फिटनेस पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा, “कुल मिलाकर यह वही टीम है जिसके बारे में हम सोच रहे थे. सबसे बड़ी चिंता फिटनेस को लेकर है, क्योंकि एशिया कप और विश्व कप दोनों बड़ी प्रतियोगिताएं हैं और इनमें फिटनेस का स्तर महत्वपूर्ण हो जाता है.”
घावरी ने कहा कि भारत को तिलक वर्मा की जगह यशस्वी जायसवाल को टीम में रखना चाहिए था. उन्होंने कहा, “यशस्वी ने वेस्टइंडीज में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. वह शानदार फॉर्म में है और वह जिस तरह का प्रदर्शन कर रहा है उसे देखते हुए उसको एशिया कप की टीम में होना चाहिए था. हर कोई वर्मा को बेहद प्रतिभाशाली मान रहा है लेकिन उसका प्रदर्शन कहां है. उम्मीद है कि वह अच्छा प्रदर्शन करेगा.”
ये भी पढ़ें…
Asia Cup 2023: पाकिस्तान के खिलाफ केएल राहुल का नहीं खेलना भारत के लिए कितना बड़ा झटका?
SA Vs BAN: साउथ अफ्रीका का धमाका जारी, बांग्लादेश को धोया, सेमीफाइनल पर ठोंका दावा
World Cup 2023 Points Table: दक्षिण अफ्रीका की जीत से प्वाइंट्स टेबल में फेरबदल, 10 पर पहुंची बांग्लादेश, इंग्लैंड मुश्किलें कम नहीं
SA vs BAN Live Score: साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 149 रनों से हराया, सेमीफाइनल के लिए पेश की मजबूत दावेदारी
Pakistan Team: कप्तानी का दवाब बैटिंग परफॉर्मेंस पर डाल रहा असर? पाक कप्तान बाबर आज़म से मिला चौंकाने वाला जवाब 
World Cup 2023 Record: वर्ल्ड कप का आधा सफर भी नहीं हुआ तय, लेकिन धवस्त हो चुके हैं बड़े से बड़े रिकॉर्ड
Cash For Query: अश्विनी वैष्णव के पत्र पर महुआ मोइत्रा का हमला, अब निशिकांत दुबे बोले- ‘चोर मचाए शोर’
Shraddha Kapoor ने खरीदी नई Lamborghini Car, लक्जीरियस गाड़ी की कीमत है इतने करोड़
‘इस साल सिर्फ 10 युवा हुए हैं आतंकी संगठनों में शामिल’, जम्मू-कश्मीर के डीजीपी का दावा
सिर्फ रोड पर ही नहीं अब मेट्रो में भी चल रही साइकिल, शख्स के इस कारनामे के बाद यूजर्स ने किया ट्रोल
MP Elections 2023: एमपी चुनाव में JDU ने उतारे 5 कैंडिडेट, CM नीतीश की पार्टी के इस फैसले से I.N.D.I.A गठबंधन में पड़ेगी दरार!

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code