Asia Cup 2023: एशिया कप में शाकिब अल हसन होंगे बांग्लादेश के कप्तान, BCB अध्यक्ष ने दिए संकेत – ABP न्यूज़

By: ABP Live | Updated at : 06 Aug 2023 12:07 PM (IST)

शाकिब अल हसन (फाइल फोटो) ( Image Source : ICC Twitter )
Asia Cup 2023, Bangladesh Captain: बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने इस बात पर जोर दिया है कि पीठ की चोट के कारण तमीम इकबाल के बाहर होने के बाद आगामी 2023 एशिया कप में वनडे कप्तानी के लिए शाकिब अल हसन उनके पसंदीदा उम्मीदवार हैं. 
बता दें कि हाल ही में संन्यास से यूटूर्न लेने के बाद तमीम इकबाल ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था. हालांकि, शाकिब वर्तमान में टेस्ट और टी20 टीम के कप्तान हैं. इससे पहले 2011 वनडे वर्ल्ड कप में शाकिब टीम की कमान संभाल चुके हैं. 
इससे पहले नजमुल हसन ने संकेत दिए थे कि अगर तमीम एशिया कप के लिए उपलब्ध नहीं रहते हैं तो लिट्टन दास कप्तानी कर सकते हैं. हालांकि, अब तमीम के कप्तानी छोड़ने के बाद अनुभव के आधार पर शाकिब कप्तान बनने की रेस में सबसे आगे हैं. 
ढाका में पत्रकारों के साथ बातचीत में बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) के अध्यक्ष नजमुल हसन ने कहा, “हमने अभी तक कप्तानी पर चर्चा नहीं की है. हमें थोड़ा ब्रेक लेना होगा और इस बारे में सोचना होगा. जैसा कि मैंने पहले कहा है, अगर यह एक सीरीज होती तो हम उपकप्तान (लिट्टन दास) के साथ जा सकते थे, लेकिन अब हमें दीर्घकालिक सोचना होगा.”

उन्होंने आगे कहा, “दो समस्याएं हैं. अगर हम लंबे समय के बारे में सोचें तो यह एक बात है. लेकिन विश्व कप भी करीब है और विश्व कप का दबाव बड़ा होता है. अगर मैं एक नए कप्तान का चयन करता हूं तो पता नहीं वो विश्व कप का दबाव झेल पाए या नहीं. तो हमें इस पर भी विचार करने की जरूरत है. यदि हम किसी को दीर्घकालिक आधार पर चुनते हैं और वह एक वर्ष के बाद उपलब्ध नहीं है, तो हम क्या करेंगे? इसलिए हमें इन चीजों पर चर्चा करने की जरूरत है.”
BCB अध्यक्ष ने आगे कहा, “शाकिब पहली पसंद है, लेकिन क्या आप कह सकते हैं कि वह दो साल तक खेलेंगे? हम यह नहीं जानते और इसलिए हमें उनकी योजना जानने और बोर्ड से बात करने की जरूरत है. मुझे लगता है कि सबसे आसान विकल्प शाकिब है और इसमें कोई समस्या नहीं है.”
ये भी पढ़ें…
Hitman Rohit Sharma: हिटमैन का इजाद कहां से हुआ था? रोहित शर्मा ने बताया है
PAK vs AFG: अफगानिस्तान से मिली हार के बाद पाक कप्तान बाबर आजम का छलका दर्द, कहा- हमारे गेंदबाजों ने…
World Cup 2023 Points Table: अफगानिस्तान ने किया प्वाइंट्स टेबल में उलटफेर, वर्ल्ड चैंपियन इंग्लैंड 10वें नंबर पर, पाकिस्तान की राह मुश्किल
PAK vs AFG: पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न, राशिद के साथ झूमे इरफान पठान
PAK vs AFG: पाकिस्तान को ऐतिहासिक शिकस्त देकर अफगानिस्तान ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, बड़े कीर्तिमान धवस्त
PAK vs AFG: अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को बुरी तरह हराया, वर्ल्ड कप में रचा इतिहास
‘यारी है ईमान मेरा…’, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रौंदा तो लोगों ने यूं मनाई खुशी
Ram Charan-Upasana ने बेटी संग पहली बार मनाया Bathukamma Festival, वीडियो शेयर कर बताई दादी से जुड़ी खास परंपरा
MP Election 2023: ‘कमलनाथ मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव से गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन…’, दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा
Gujarat News: गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, एक की मौत, सामने आया खौफनाक वीडियो
अखिलेश यादव के सुर भले हुए हों नरम, बनी रहेगी आक्रामकता, इंडिया अलायंस में हो सकती है मायावती की एंट्री

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code