Adani Power New Deal: अब इस कंपनी को खरीदने की तैयारी में अडानी, सीमेंट के बाद पावर सेक्टर में – ABP न्यूज़

By: एबीपी बिजनेस डेस्क | Updated at : 23 Oct 2023 08:51 AM (IST)

अडानी नई डील ( Image Source : Getty )
भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति गौतम अडानी के कारोबारी साम्राज्य में अब एक और नई कंपनी शामिल होने वाली है. खबरों की मानें तो अडानी समूह की बिजली कंपनी अडानी पावर जल्दी ही दिवालिया कोस्टल एनर्जेन का अधिग्रहण कर सकती है. इससे दक्षिण के बाजार में अडानी की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है.
ईटी की एक रिपोर्ट के अनुसार, दो दिनों तक चली बोली की प्रक्रिया में शनिवार की शाम अडानी पावर की बोली को विजेता चुना गया है. रिपोर्ट में मामले से जुड़े दो लोगों के हवाले से कहा गया है कि दिवालिया हो चुकी पावर कंपनी कोस्टल एनर्जेन के टेक ओवर के लिए बोली की प्रक्रिया शुक्रवार दोपहर को शुरू हुई. प्रक्रिया शनिवार की शाम तक चली और इस दौरान 18 राउंड में बोलियां लगाई गईं.
अडानी पावर को 18 राउंड की बोली के बाद 19वें राउंड में सफलता हाथ लगी, जब अन्य प्रतिस्पर्धियों ने पीछे हटने का फैसला लिया. Sherisha Technologies ने बोली में हिस्सा नहीं लिया, जबकि जिंदल पावर ने 19वें राउंड में काउंटर बिड नहीं डाला. अंतिम राउंड में अडानी पावर ने डिकी अल्टरनेटिव इन्वेस्टमेंट ट्रस्ट के साथ मिलकर 3,440 करोड़ रुपये की बोली लगाई.
कोस्टल एनर्जेन दिवालिया होने के बाद कॉरपोरेट इन्सॉल्वेंसी की प्रक्रिया में गई. कंपनी के पास ऐसे पावर प्लांट हैं, जो परिचालन में हैं. इसी कारण कोस्टल एनर्जेन के टेक ओवर में कंपनियां खासी दिलचस्पी दिखा रही थीं. इसके लिए Sherisha Technologies, जिंदल पावर और डिकी अल्टरनेटिव से बोलियां आई थीं. अडानी पावर ने एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट सबमिट नहीं किया था, इस कारण उसने बाद में डिकी अल्टरनेटिव के साथ बोली लगाने के लिए पार्टनरशिप कर ली.

कोस्टल एनर्जेन के पास तमिलनाडु में दो ऑपरेशनल पावर प्लांट हैं. दोनों प्लांट की क्षमता 6-6 सौ मेगावाट है. कंपनी के पास तमिलनाडु जेनेरेशन एंड डिस्ट्रिब्यूशन कॉरपोरेशन के साथ एक एक्टिव पावर पर्चेज एग्रीमेंट भी है, जो सितंबर 2028 तक के लिए है. कोस्टल एनर्जेन के लिए कर्मचारियों व विभिन्न कर्जदारों के 12,247 करोड़ रुपये के दावे स्वीकार किए गए थे. इस तरह देखें तो अडानी का ऑफर कज के दावों के 35 फीसदी के बराबर है.
अभी इस बारे में अडानी पावर ने आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी नहीं दी है.
ये भी पढ़ें: तालाब, ट्रैक्टर, मवेशियों पर भी फसल बीमा का मिलेगा लाभ, किसानों को ये तोहफा देने की तैयारी में मोदी सरकार
Investors Wealth Loss: लगातार 4 ट्रेडिंग सेशन में शेयर बाजार के गिरावट, निवेशकों को हुआ 12.50 लाख करोड़ रुपये का नुकसान
डेटा साइंस एजूकेशन मार्केट साल 2028 तक 1.4 अरब डॉलर पर पहुंचेगा, जानें किस रिपोर्ट में हुआ ये दावा
Bank of Baroda: बैंक ऑफ बड़ौदा दे रहा सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का मौका, कर लें संपत्ति खरीदने का सपना पूरा
US Treasury Yield: 2007 के बाद पहली बार 10 साल वाला अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड 5% के पार, आर्थिक अनिश्चितता के दौर में बना सेफ हैवन
ONGC ने PTC की विंड पावर यूनिट के अधिग्रहण की बोली जीती, 925 करोड़ रुपये में हुआ सौदा
‘यारी है ईमान मेरा…’, अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को रौंदा तो लोगों ने यूं मनाई खुशी
Ram Charan-Upasana ने बेटी संग पहली बार मनाया Bathukamma Festival, वीडियो शेयर कर बताई दादी से जुड़ी खास परंपरा
MP Election 2023: ‘कमलनाथ मध्य प्रदेश में अखिलेश यादव से गठबंधन करना चाहते थे, लेकिन…’, दिग्विजय सिंह का बड़ा दावा
Gujarat News: गुजरात के पालनपुर में निर्माणाधीन पुल का हिस्सा गिरा, एक की मौत, सामने आया खौफनाक वीडियो
PAK vs AFG: पाकिस्तान को हराने के बाद अफगानिस्तानी खिलाड़ियों ने जमकर मनाया जश्न, राशिद के साथ झूमे इरफान पठान

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code