अभिषेक-जया बच्चन पहुंचे काशी: बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी; फैंस से बोले- हर-हर महादेव – Dainik Bhaskar

अभिनेत्री व सपा सांसद जया बच्चन गुरुवार को मुंबई से एयर इंडिया की फ्लाइट से वाराणसी पहुंचीं। उनके साथ बेटे अभिषेक बच्चन और बेटी श्वेता बच्चन भी आए। यहां से सीधे बाबा विश्वनाथ के मंदिर गए। यहां पर विधि विधान से पंचगव्य, पंचद्रव्य, दूध, गंगाजल से स्नान
इसके बाद गर्भगृह में काशी पुराधिपति का षोडशोपचार विधि से अभिषेक और पूजन किया। मंदिर के CEO विश्वभूषण मिश्रा ने उन्हें प्रसाद और रुद्राक्ष दिया। इसके बाद सभी संकटमोचन मंदिर पहुंचे। यहां तुलसी की माला अर्पित कर प्रसाद चढ़ाया।
जया बच्चन ने हर-हर महादेव का जयघोष किया
जया बच्चन सबसे पहले सपरिवार काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं। कार से उतरकर हर हर महादेव का जयघोष किया। जया बच्चन ने काशी पुराधिपति का चंदन और सामग्री से रुद्राभिषेक किया। उनके पुरोहित चंद्रमौली ने विधि विधान से बाबा का पूजन कराया। इसे बाद आरती उतारी। अभिषेक बच्चन ने पूजन संकल्प लिया। बाबा के अभिषेक में शामिल हुए।
मंदिर न्यास के सदस्य पंडित चंद्रमौली उपाध्याय ने बताया कि बच्चन परिवार अपने एक जानने वाले के बेटे के इंगेजमेंट में शामिल होने के लिए आया है। काशी में यह इंगेजमेंट होनी है, इससे पहले पूरा परिवार दर्शन करने के लिए बाबा विश्वनाथ के दरबार में दर्शन पूजन के लिए आया था।
मंदिरों में दर्शन के बाद अभिषेक बच्चन होटल ताज पहुंचे। कुछ देर विश्राम के बाद बच्चन परिवार अपने पारिवारिक मित्र सीए राजेश यादव के बेटे की रिंग सेरेमनी में शिरकत नंदगांव सारनाथ पहुंचे।। यहां परिजनों ने उनके साथ फोटो सेशन कराया। वहां जुटे प्रशंसकों ने तीनों बच्चन के साथ सेल्फी भी ली। होटल में रात्रि विश्राम के बाद बच्चन परिवार शुक्रवार सुबह की फ्लाइट से मुंबई रवाना होगा।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code