अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में गिरावट: सेंसेक्स 235 अंक चढ़ा, TCS का Q4 में नेट प्रॉफिट 11,436 करोड़… – Dainik Bhaskar

शेयर बाजार में आज यानी बुधवार (12 अप्रैल) को तेजी देखने को मिली। सेंसेक्स 235 अंक की बढ़त के साथ 60,392 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 90 अंकों की बढ़त रही। यह 17,812 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी और 13 में गिरावट देखने को मिली।
आईटी कंपनियों के तिमाही नतीजों का सिलसिला शुरू होने से पहले IT शेयरों में मजबूती दिखी। IT सेक्टर करीब 1% मजबूत होकर बंद हुआ। ऑटो इंडेक्स 0.94% और फार्मा में 2.23% की तेजी रही। वहीं, हेल्थकेयर इंडेक्स 2.55% चढ़ा। PSU बैंक ने आज बाजार में कमजोर प्रदर्शन किया। ये 0.64% गिरकर बंद हुआ।
TCS का नेट प्रॉफिट 5.08% बढ़ा, 11,436 करोड़ पर पहुंचा
आईटी सर्विस कंपनी टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) ने बुधवार को 31 मार्च 2023 को समाप्त तिमाही के नतीजे घोषित किए। Q4 FY23 में TCS का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 10,883 करोड़ रुपए से 5.08% बढ़कर 11,436 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। वहीं रेवेन्यू 58,229 करोड़ रुपए से 1.6% QoQ बढ़कर 59,162 करोड़ रुपए रही।
TCS ने जानकारी ये भी जानकारी दी है कि के. कृतिवासन 1 जून 2023 से कंपनी के MD & CEO का कार्यभार संभालेंगे। इसके पहले कंपनी ने उनके कार्यकाल शुरू होने की तारीख 15 सितंबर 2023 तय की थी। कंपनी ने 24 रुपए प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान किया है। TCS के शेयर आज 31.70 रुपए या 0.99% बढ़कर 3,245.50 रुपए पर बंद हुए।
अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में गिरावट आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 8 में गिरावट देखने को मिली है। हालांकि अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 2.49% चढ़ा है। वहीं अंबुजा सीमेंट और NDTV के शेयरों में 2-2% की गिरावट देखने को मिली।
विदेशी निवेशक कर रहे खरीदी
विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) ने मंगलवार को कैश मार्केट में 342 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे। इसके साथ ही विदेशी निवेशकों ने बीते 8 कारोबारी सत्र में कुल 5,960 करोड़ रुपए की खरीदरी की है। जबकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने कल 264 करोड़ रुपए के शेयर बेचे हैं।
मंगलवार को शेयर बाजार में रही थी तेजी
मंगलवार यानी 11 अप्रैल को शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 311 अंक की बढ़त के साथ 60,157 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में 98 अंकों की बढ़त रही। यह 17,722 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 में से 20 शेयरों में तेजी और 10 में गिरावट रही थी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code