लगातार 2 दिन की तेजी के बाद गिरा बाजार: सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 60,682 पर बंद, निफ्टी 36 अंक टूटा; अडाणी एंट… – Dainik Bhaskar

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (10 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। लगातार 2 दिन की तेजी के बाद बाजार में यह गिरावट आई है। सेंसेक्स 123 अंकों की गिरावट के साथ 60,682 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी भी 36 अंक गिरकर 17,856 के स्तर पर आ गया है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में गिरावट और सिर्फ 10 शेयरों में गिरावट रही।
अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.78% गिरा
वहीं अडाणी ग्रुप की कंपनियों के शेयरों में आज भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.78% की गिरावट के साथ 1,853 रुपए पर बंद हुआ। अडाणी विल्मर 1.21% गिरा। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, टोटल गैस, पावर और ग्रीन में 5-5% की गिरावट आई। अडाणी पोर्ट्स 0.29% और अंबुजा सीमेंट 0.85% चढ़ा है।
अडाणी ग्रुप की हाल ही में खरीदी गई कंपनी NDTV में 3.74% और ACC में 1.77% गिरावट आई है। 24 जनवरी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सामने आने के बाद से ही अडाणी ग्रुप के शेयरों में यह उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।
HCL टेक-हिंडाल्को निफ्टी के टॉप लूजर
अडाणी एंटरप्राइजेज, HCL टेक, हिंडाल्को, टाटा स्टील, कोल इंडिया, रिलायंस, ITC और विप्रो समेत निफ्टी के 27 शेयरों में गिरावट रही। वहीं टाटा मोटर्स, UPL, सिप्ला, हीरो मोटोकॉर्प, HDFC लाइफ, टाटा कंज्यूमर, LT और भारती एयरटेल समेत निफ्टी के 23 शेयरों में तेजी देखने को मिली।
रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.36% की तेजी
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 8 में तेजी और 3 में गिरावट देखने को मिली। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.36% की तेजी आई है। बैंक, ऑटो, फाइनेंशियल सर्विसेज, मीडिया, फार्मा, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी तेजी रही। सिर्फ FMCG, IT और मेटल सेक्टर में गिरावट देखने को मिली।
गुरुवार को तेजी में बंद हुआ था बाजार
इससे पहले शेयर बाजार में हफ्ते के चौथे कारोबारी दिन, यानी गुरुवार (9 फरवरी 23) को तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 142 अंकों की तेजी के साथ 60,806 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी भी 21 अंक बढ़कर 17,893 के स्तर पर आ गया था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

1 thought on “लगातार 2 दिन की तेजी के बाद गिरा बाजार: सेंसेक्स 123 अंक गिरकर 60,682 पर बंद, निफ्टी 36 अंक टूटा; अडाणी एंट… – Dainik Bhaskar”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code