अडानी ग्रुप के सभी शेयर धराशायी
नई दिल्ली. आज सुबह से शेयर बाजार में काफी उथल पुथल देखने को मिल रहा है. इसकी सबसे बड़ी वजह अडानी ग्रुप के शेयरों का धराशायी होना है. अडानी ग्रुप के शेयरों में एक बार फिर भारी गिरावट देखी जा रही है. कई शेयर चार परसेंट से अधिक गिरावट के साथ ट्रेड कर रहे हैं. अडानी ग्रुप के शेयर आज बाजार खुलते ही धराशाई हो गए. ग्रुप की सभी दस लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने को मिल रही है.
गुरुवार को शेयर बाजार में बेहद सुस्त कारोबार देखने को मिल रहा है. लेकिन कई शेयरों में तेजी जारी है. मारुति ने पहली बार 10 हजार के स्तर को छुआ. वहीं, कई शेयरों अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गए. सेंसेक्स के 30 शेयरों वाले इंडेक्स मे से 13 हरे निशान पर कारोबार कर रहे हैं. जिसमें टॉप गेनर में जिओ फाइनेंंस का शेयर है.
ये भी पढ़ें: बस एक गलती से अकाउंट पर फिर गया झाड़ू, व्यक्ति को लग गई 6.45 लाख की चपत
ग्रुप में कौन कौन से शेयर हैं शामिल
ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर बुधवार को 2513.60 रुपये पर बंद हुआ था और आज गिरावट के साथ 2453.65 रुपये पर खुला. सुबह 10.15 बजे यह 3.94 परसेंट की गिरावट के साथ 2414.45 रुपये पर ट्रेड कर रहा था. इसके साथ साथ अडानी विल्मर, अडानी टोटल गैस, अडानी ट्रांसमिशन, अडानी ग्रीन एनर्जी , अडानी पोर्ट्स एंड एसईजेड, एनडीटीवी, अंबूजा सीमेंट्स और एसीसी (ACC) के शेयरों में भी गिरावट देखी जा रही है.
किस शेयर में आई कितनी गिरावट
बीएसई पर, अडानी ग्रीन एनर्जी का शेयर 4.43 प्रतिशत गिरकर 927.65 रुपये पर आ गया, जिसका बाजार पूंजीकरण 1.47 लाख करोड़ रुपये है. अडानी पावर का शेयर 3.82 प्रतिशत गिरकर 315.85 रुपये पर आ गया. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर 3.56 प्रतिशत गिरकर 2,424 रुपये पर और अडानी एनर्जी सॉल्यूशंस का शेयर 3.18 प्रतिशत गिरकर 814.95 रुपये पर आ गया.
बीएसई पर अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (एपीएसईज़ेड) 2.75 प्रतिशत गिरकर 796.50 रुपये पर, अडानी टोटल गैस 2.74 प्रतिशत गिरकर 634.60 रुपये पर, एनडीटीवी 2.69 प्रतिशत गिरकर 213.30 रुपये पर और अडानी विल्मर 1.83 प्रतिशत गिरकर 362.20 रुपये प्रति शेयर पर आ गया. एसीसी के शेयर 3.15 प्रतिशत गिरकर 1,937.10 रुपये पर और अंबुजा सीमेंट्स के शेयर 2.84 प्रतिशत गिरकर 431.60 रुपये पर आ गए.
.
Tags: Adani Group, Gautam Adani, Stock market
आज से इन फोन पर नहीं चलेगा WhatsApp, लिस्ट में एंड्रॉयड iOS दोनों, फटाफट करें चेक
PHOTOS: थाईलैंड के फूलों से सजा मां मुंडेश्वरी दरबार, मन मोह लेती है सुंदरता, 'रक्तहीन बलि' के लिए प्रसिद्ध
Jhalak Dikhhla Jaa 11: जजिंग में भी है मोटा पैसा, मलाइका अरोड़ा ले रहीं इतने लाख, अरशद वारसी की फीस 8 लाख!
