गौतम अडाणी पीछे छोड़कर अंबानी फिर बने देश के सबसे अमीर कारोबारी, वैश्विक अमीरों में 12वां स्थान – राज एक्सप्रेस (Raj Express News)

अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन क्लब में भी शामिल
मुकेश अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड में 42 प्रतिशत हिस्सेदारी
एक सप्ताह पहले ही अंबानी को पीछे कर देश के सबसे अमीर बने थे अडाणी
राज एक्सप्रेस। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी, अडाणी समूह के मुखिया गौतम अडाणी को पीछे छोड़कर एक बार फिर से देश के सबसे अमीर कारोबारी बन गए हैं। उनकी नेटवर्थ 2.8 बिलियन डॉलर या करीब 23 हजार करोड़ रुपए की वृद्धि के साथ 101.8 बिलियन डॉलर या 8.46 लाख करोड़ रुपए हो गई है। मुकेश अंबानी जून 2022 के बाद पहली बार 100 बिलियन डॉलर कल्ब में भी शामिल हो गए हैं।
बता दें कि मुकेश अंबानी के पास रिलायंस इंडस्ट्री में 42% हिस्सेदारी है। अडाणी समूह के चेयरमैन गौतम अडाणी लगभग एक सप्ताह पहले नेटवर्थ के मामले में अंबानी को पीछे छोड़कर देश के सबसे अमीर कारोबारी बन गए थे। उस समय उनकी संपत्ति ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में 8.12 लाख करोड़ रुपए दर्शाई गई थी और वह वैश्विक सूची में 12वें स्थान पर थे।
उस समय अंबानी 8.07 लाख करोड़ संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी 13वें स्थान पर थे। अमीरों की सूची में इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ एलन मस्क 17.60 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी बने हुए हैं। उनके बाद 14.94 लाख करोड़ रुपए की नेटवर्थ के साथ अमेजन के फाउंडर जेफ बेजोस और तीसरे नंबर पर बर्नार्ड अरनॉल्ट हैं।
बर्नार्ड अरनाल्ट की नेटवर्थ 13.62 लाख करोड़ रुपए है। दूसरी तिमाही में रिलायंस को 17,394 करोड़ नेट प्रॉफिट हुआ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने 27 अक्टूबर को 2023-24 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी किए। इस तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 27% बढ़कर 17,394 करोड़ रुपए रहा।
एक साल पहले की इसी अवधि में कंपनी का नेट प्रॉफिट 13,656 करोड़ रहा था। मौजूदा वित्त वर्ष की दूसरी में कंपनी का राजस्व एक फीसदी बढ़कर 2.32 लाख करोड़ रुपए हो गया है। जबकि, पिछले फाइनेंशियल ईयर की इसी अवधि में यह 2.30 लाख करोड़ रुपए हो गया था। जबकि, पिछली तिमाही (अप्रैल-जून) में कंपनी का रेवेन्यू 2.07 लाख करोड़ रुपए रहा था।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे राज एक्सप्रेस वाट्सऐप चैनल को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। वाट्सऐप पर Raj Express के नाम से सर्च कर, सब्स्क्राइब करें।
Follow Us
Copyright © 2023 Raj Express. All Rights Reserved

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code