अमिताभ बच्चन के बारे में जितना लिखा जाए उतना ही कम है. 80 पार करने के बाद भी वे फिल्मों में अपना योगदान दे रहे हैं. कद काठी, आवाज और एक्शन से लेकर अमिताभ बच्चन का हर भाषा में ज्ञान उन्हें सदी का महानायक बनाता है. लोगों को उनका हर अंदाज पसंद आता है और दिलचस्प बात ये है कि जितना जबरदस्त उनका अभिनय है, उतना ही आकर्षक उनका व्यक्तित्व भी है. यहां हम आपको उनके भोजपुरी करियर के बारे में बता रहे हैं और यहां पर काम करने के लिए उन्होंने पैसे भी नहीं लिए थे.
जी हां, सही पढ़ा आपने, अमिताभ बच्चन ने एक भोजपुरी फिल्म को बिना पैसे लिए ही किया था और उसे लोग आज भी याद करते हैं. इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने किया था. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने बिना फीस के भोजपुरी फिल्म गंगा में काम किया था. दरअसल, गंगा में फ्री में काम करने की वजह ये थी इसे अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने बनाया था, जो कि फिल्म के प्रोड्यूसर थे. उनके साथ बिग बी का अच्छा तालमेल था और इसलिए उन्होंने इसे करने के लिए एक रुपया भी नहीं लिया था.
मनोज तिवारी ने कहा बताया था कि शूटिंग के आखिरी कुछ दिनों में उन्हें एक फोन आया था और तब अमिताब बच्चन ने उनसे फिल्म में एक भूमिका निभाने के लिए कहा था. तिवारी ने कहा, 'अमिताभ बच्चन ने मुझे फोन किया था और यह मेरे लिए बहुत बड़ा दिन था. अमित जी ने मुझे फोन किया और कहा कि मनोज हमें दो दिन का समय दीजिए और इस फिल्म को उनके मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत प्रोड्यूस कर रहे थे. फिर मैंने सोचा कि अमिताभ बच्चन मुझे क्यों बुला रहे हैं? 10-12 दिनों तक मैं असमंजस में था क्योंकि असल में यह मेरा सपना था कि मैं अमिताभ बच्चन से मिलूं और जब वह मेरे सामने खड़े थे तो मैं बस उन्हें ही देख रहा था.'
मनोज तिवारी ने कहा कि यह अमिताभ बच्चन की महानता थी कि वो गंगा का हिस्सा बनने के लिए सहमत हुए क्योंकि अभिनेता ऐसा अपने लिए नहीं, बल्कि सावंत के लिए कर रहे थे और वो भी इसके लिए उन्होंने कोई पैसा नहीं लिया.
बच्चन को लेकर मनोज तिवारी ने बताया था, 'उस समय, भोजपुरी फिल्में 1.5 करोड़ रुपए में बनती थीं और निर्माता इससे 7-10 करोड़ रुपए कमाते थे. उन्होंने ऐसा दीपक सावंत के लिए किया. उनके लिए अमिताभ बच्चन ने बिना कोई पैसा लिए फिल्म की ताकि फिल्म अधिक पैसा कमा सके.' आपको बता दें कि ‘गंगा’ की सक्सेस को देखते हुए अमिताभ बच्चन ने फिल्म ‘गंगोत्री’ में काम किया. यह पहली फिल्म का गंगा का सीक्वल था. अमिताभ ने फिल्म में वही ठाकुर विजय सिंह का किरदार निभाया. हेमा मालिनी (Hema Malini) उनके अपॉजिट थी. इनके अलावा फिल्म में भूमिका चावला ने लीड रोल में थीं. उस समय भोजपुरी ऑडियंस को विश्वास नहीं हो रहा था कि वह कोई भोजपुरी फिल्म दे रहे हैं. इतनी बड़ी और बॉलीवुड की कास्ट को देख वे खुश थे.
इसके बाद अमिताभ बच्चन ने एक लंबा ब्रेक लिया और 5 साल बाद भोजपुरी फिल्म ‘गंगा देवी’ में काम किया. ‘गंगा’ में उनके अपॉजिट जया बच्चन (Jaya Bachchan) थीं. फिल्म में पाखी हेगड़े ने लीड रोल निभाया था. दिनेश लाल यादव का बहुत छोटा रोल था. वहीं, बॉलीवुड के खूंखार विलेन का किरदार निभाने गुलशन ग्रोवर इस फिल्म में भी विलेन बने थे. अमिताभ बच्चन ने इसके बाद भोजपुरी फिल्मों में कभी काम नहीं किया. इसके बाद अणिताभ ने Ganga Ki Saugand में काम किया और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर हुई थी.
अगली गैलरी
गर्म कपड़ों की खरीददारी के लिए दिल्ली के टॉप 5 मार्केट, यहां लेटेस्ट डिजाइन की भरमार
स्टोर रूम में बिताए 6 साल, पिता की मौत पर घर में थे महज 30 रुपए, फराह खान को इस धनवान ने दिए अंतिम संस्कार के पैसे
राजस्थानी लुक में मेघनाद, तो साउथ इंडियन पोशाक पहने रावण और कुंभकरण, देखें तस्वीरें
जी हां, सही पढ़ा आपने, अमिताभ बच्चन ने एक भोजपुरी फिल्म को बिना पैसे लिए ही किया था और उसे लोग आज भी याद करते हैं. इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने किया था. दरअसल, अमिताभ बच्चन ने बिना फीस के भोजपुरी फिल्म गंगा में काम किया था. दरअसल, गंगा में फ्री में काम करने की वजह ये थी इसे अमिताभ बच्चन के मेकअप आर्टिस्ट दीपक सावंत ने बनाया था, जो कि फिल्म के प्रोड्यूसर थे. उनके साथ बिग बी का अच्छा तालमेल था और इसलिए उन्होंने इसे करने के लिए एक रुपया भी नहीं लिया था.
