अडाणी ग्रुप के 10 में से 9 शेयरों में गिरावट: फ्लैगशिप कंपनी एंटरप्राइजेज 9% से ज्यादा टूटा, सेंसेक्स 175 अ… – Dainik Bhaskar

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (27 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 175 अंक गिरकर 59,288 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी भी 73 अंक टूटा है। ये 17,392 के स्तर पर बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 18 में गिरावट और 12 में तेजी रही।
अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.74% गिरा
आज अडाणी ग्रुप के 10 शेयरों में से 9 में गिरावट रही। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज का शेयर 9.74% गिरा। इसके अलावा अडाणी ट्रांसमिशन, विल्मर, पावर, टोटल गैस, ग्रीन एनर्जी, अंबुजा सीमेंट और NDTV के शेयरों में करीब 5% की गिरावट रही। ACC का शेयर 1.79% गिरा। वहीं सिर्फ अडाणी पोर्ट्स में 0.61% की तेजी रही।
बजाज ऑटो-UPL निफ्टी-50 के टॉप लूजर
अडाणी एंटरप्राइजेज, बजाज ऑटो, UPL, टाटा स्टील, इंफोसिस, आयशर मोटर्स, टाटा मोटर्स, TCS और डिविस लैब समेत निफ्टी-50 के 33 शेयरों में गिरावट रही। ICICI बैंक, पावर ग्रिड, कोटक बैंक, HDFC लाइफ, SBI, SBI लाइफ, NTPC, HDFC और BPCL समेत निफ्टी के 17 शेयरों में तेजी देखने को मिली।
मीडिया सेक्टर में 3.89% की गिरावट रही
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 6 में गिरावट देखने को मिली। मीडिया सेक्टर में सबसे ज्यादा 3.89% की गिरावट रही। मेटल सेक्टर 2.39% गिरा। ऑटो और IT सेक्टर 1% से ज्यादा गिरे। FMCG और फार्मा सेक्टर में भी मामूली गिरावट रही। रियल्टी सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.18% की तेजी रही। बैंक सेक्टर में 1% की तेजी आई। फाइनेंशियल सर्विसेज, PSU बैंक और प्राइवेट बैंक सेक्टर में भी मामूली तेजी रही।
अमेरिकी बाजार गिरकर बंद हुआ था
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों पर बिकवाली देखने को मिली थी। निवेशकों को आगे भी यूएस फेड के एग्रेसिव तरीके से रेट हाइक किए जाने का डर है। डाउ जोन्स में 337 अंकों की गिरावट रही और यह 32,816.92 के लेवल पर बंद हुआ। S&P 500 इंडेक्‍स 42.28 अंक टूटकर 3,970.04 के लेवल पर बंद हुआ। नैस्डेक कंपोजिट में 195.46 अंकों या 1.69% की कमजोरी देखने को मिली और यह 11,394.94 के लेवल पर बंद हुआ था।
शुक्रवार को 141 अंक गिरा था सेंसेक्स
भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (24 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 141 अंक गिरकर 59,463 के स्तर पर बंद हुआ था। निफ्टी भी 45 अंक टूटकर 17,465 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में गिरावट और 14 में तेजी रही थी।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code