अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 शेयरों में गिरावट: ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी एंटरप्राइजेज का शेयर 6% टूटा, सेंसेक्… – Dainik Bhaskar

भारतीय शेयर बाजार में हफ्ते के पहले कारोबारी दिन, यानी सोमवार (20 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली। सेंसेक्स 311 अंक गिरकर 60,691 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 99 अंकों की गिरावट रही। यह 17,844 के स्तर पर बंद हुआ। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 शेयरों में गिरावट और 10 में तेजी रही।
अडाणी एंटरप्राइजेज 6% गिरा
आज अडाणी ग्रुप के 10 में से 7 स्टॉक्स में गिरावट देखने को मिली। ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज में सबसे ज्यादा 6.37% की गिरावट रही। ट्रांसमिशन, टोटल गैस और ग्रीन एनर्जी के शेयरों में 5-5% की गिरावट आई है।
NDTV में 3.75%, विल्मर में 2.38% और अंबुजा सीमेंट में 1.09% की गिरावट देखने को मिली। वहीं पावर में 5.00%, पोर्ट्स में 0.24% और ACC में 0.087% की तेजी रही।
सिप्ला-ब्रिटानिया निफ्टी-50 के टॉप लूजर रहे
अडाणी एंटरप्राइजेज, सिप्ला, ब्रिटानिया, BPCL, UPL, HDFC, मारुति और कोटक बैंक समेत निफ्टी-50 के 30 शेयरों में गिरावट देखने को मिली। वहीं डिविस लैब, अल्ट्रा-टेक सीमेंट, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड, हिंडाल्को और इंफोसिस समेत निफ्टी के 20 शेयरों में तेजी रही।
PSU बैंक सेक्टर में 1.11% की गिरावट रही
NSE के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से 9 में गिरावट देखने को मिली। PSU बैंक सेक्टर में सबसे ज्यादा 1.11% की गिरावट रही। निफ्टी बैंक सेक्टर में 1.05% की गिरावट नजर आई। फाइनेंशियल सर्विसेज, FMCG, मीडिया, मेटल, फार्मा, प्राइवेट बैंक और रियल्टी सेक्टर में भी गिरावट रही। सिर्फ ऑटो और IT सेक्टर में तेजी देखने को मिली।
अमेरिकी बाजारों में मिला जुला ट्रेंड
शुक्रवार को अमेरिकी बाजारों में मिला जुला रुख देखने को मिला। S&P 500 इंडेक्‍स में 0.28% गिरावट रही और यह 4,079.09 के लेवल पर बंद हुआ। नेस्डेक भी 0.58% गिरकर 11,787.27 के लेवल पर बंद हुआ। जबकि डाउ जोन्स में 0.39% बढ़त रही और यह 33,826.69 के लेवल पर बंद हुआ। वहीं एशियाई बाजारों में भी मिला जुला रुख रहा।
83 डॉलर प्रति बैरल पर क्रूड
ब्रेंट क्रूड में गिरावट आई है। इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड 2.5% टूटकर 83 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया है। वहीं अमेरिकी क्रूड (WTI) भी 2.7% गिरकर 76.34 डॉलर प्रति बैरल पर है।
शुक्रवार को 316 अंक गिरा था सेंसेक्स
शेयर बाजार में हफ्ते के पांचवें और आखिरी कारोबारी दिन, यानी शुक्रवार (17 फरवरी 23) को गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स करीब 316 अंक गिरकर 61,002 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 91 अंक की गिरावट रही। यह 17,944 के स्तर पर बंद हुआ था।
Copyright © 2023-24 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top
Join Whatsapp Group!
Scan the code